Surya Transit In Scorpio: ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा का कारक कहा गया है। साथ ही सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं। इसलिए जब सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है, तो मानव जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह नवंबर में अपने मित्र मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास मेंं वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वहीं इस दौरान आप समाज में लोकप्रिय होंगे और आपको मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस अवधि में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय जीवनसाथी तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलेगा और आपको नया वाहन खरीदने का मौका मिलेगा। परिवार में आपका भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी सुख मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपके माता पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। वहीं बिजनस में आपने काफी वक्त पहले जो निवेश किया था उसका आपको अचानक से अभी जाकर लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बिजनस करने वाले लोगों को इस दौरान कमाई करने के कई बेहतरीन मौके हासिल होंगे और इससे आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही करियर में आपको आर्थिक लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी।