Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और उनके इस राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। सूर्य को नेतृत्व क्षमता का भी प्रतिनिधित्व माना जाता है। इसके साथ ही अगर किसी जागत की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत है, तो उसके करियर बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही पिता का पूरा साथ मिलता है। रिश्तों में मिठास बनी रहती है। बता दें कि इस समय सूर्य तुला राशि में विराजमान है। वहीं दिवाली के बाद यानी 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 नवंबर 2024 की सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के मंगल की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के सातवें भाव में सूर्य विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ कोई यादगार ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इससे आपको संतुष्टि मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऐसे में आपको खूब लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। इसके साथ ही भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। पार्टनर के साथ चली आ रही समस्याओं को लेकर उनसे खुलकर बात कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में सूर्य छठे भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों को बैंक से लोन आसानी से मिल सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आपको सफलता हासिल हो सकती है। आपके काम की सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। व्यापार में आपको काफी लाभ मिलने वाला है। व्यापार में आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में सूर्य चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी लाभ मिलने वाला है। स्वामी ग्रह के राशि परिवर्तन करने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको कई नौकरी के अवसर मिलते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। स्टॉक मार्केट के माध्यम से आप काफी धन कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अप्रत्याशित धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही आप धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024