Surya Nakshatra Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य  निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य को आत्मा का कारक कहने के साथ पिता माना जाता है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि सूर्य एक समयावधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि इस समय सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 13 सितंबर को वह नक्षत्र परिवर्तन करके उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र यानी स्वयं के नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में बहुत अधिक प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य के उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 सितंबर को सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 27 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे और फिर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,  उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 27 नक्षत्रों में बारहवां नक्षत्र माना जाता है और इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य है। इसके साथ ही इस नक्षत्र का पहला चरण सिंह राशि का होता है और तीन चरण कन्या राशि में आते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे जातक विद्या, शास्त्र में पारंगत होने के साथ योद्धा और शूरवीर होते हैं। वह मधुर वाणी के होने के साथ-साथ लोगों के साथ जल्दी घुल-मिल जाते हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि सूर्य पंचम भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सूर्यदेव प्रगति और अपार सफलता लेकर आने वाले हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। करियर के क्षेत्र में भी सफलता हासिल होने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको खूब मुनाफा भी मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लि्ए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपकी खुशियां कई गुना ज्यादा बढ़ सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें,तो विदेशों में कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही हर क्षेत्र में  सफलता भी मिलने के मौके मिल सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिलने वाला है। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आत्म विकास से अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा पैसों की बचत करने में भी कामयाब होंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप पार्टनर के साथ किसी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर छोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024