Surya Nakshatra Gochar: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि जहां सूर्य एक माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं, तो वहीं करीब 14 दिन बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में विराजमान है। वहीं 19 जुलाई को इस नक्षत्र से निकलकर शनि के नक्षत्र यानी पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के अपने पुत्र के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सूर्य के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 19 जुलाई को रात 11 बजकर 21 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 2 अगस्त 2024 तक रहने वाले हैं। पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस नक्षत्र में मांगलिक और शुभ तारा मानते हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के चतुर्थ भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आप आरामदायक लाइफ जिएंगे। इसके साथ ही करियर की बात करें, तो आपका उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकता है। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही आपका अच्छा खासा अप्रैज़ल हो सकता है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलेगा। आपके द्वारा सोचे गए मार्जिन से ज्यादा आप धन लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आप खूब पैसा कमा पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य के लिए भी बचत कर लेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्यदेव लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव काफी अधिक होगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही मौजूदा नौकरी में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जा सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आउटसोर्सिंग और यात्रा के द्वारा आप खूब बिजनेस में लाभ कमा सकते हैं। रिश्तों के मामलों में भी ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से अब छुटकारा मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का पुष्य नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध होगा। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। विदेश में अगर आपका पैसा रुका हुआ है, तो वह आपको वापस मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश व्यापार से खूब धन कमा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो व्यक्ति विदेश में काम करने का सपना देख रहा है। उसमें इन्हें सफलता हासिल हो सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसमें आपको खूब लाभ मिलने वाला है। व्यापार में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि प्रतिस्पर्धी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।