Surya Nakshatra Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में अवश्य पड़ता है। सूर्य निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। इस समय सूर्य विशाखा नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन आने वाली 19 तारीख को वह अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने से इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं सूर्य के अपने पुत्र शनि के नक्षत्र अनुराधा में जाने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 19 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 2 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 17वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि है। इसके साथ ही नक्षत्र की राशि वृश्चिक है।

वृषभ राशि (Vrashabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि में सूर्य सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन धान्य की बढ़ोतरी होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलने वाला है। परिवार के साथ की ट्रिप पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत और लगन के कारण आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Vrashik Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में सूर्य रहने वाले हैं। ऐसे में सूर्य के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करना इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में आपको मनचाही सैलरी भी मिल सकती है। इससे आप अपनी नौकरी से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां काफी मुनाफा दिला सकती है। धन कमाने में आप सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही अच्छी खासी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आपके कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि में दसवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के नए दोस्त बनेंगे। इसके साथ ही आप किसी लंबी ट्रिप पा जा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सूर्यदेव की कृपा से व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। ज्यादा पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024