Sun Transit In Scorpio 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। दरअसल, 16 नवंबर 2024 को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के साथ ही सूर्य पर शनि की सीधी दृष्टि भी पड़ रही है। ऐसे में इस बदलाव का बुरा असर कई राशियों पर पड़ने वाला है। बता दें शनि और सूर्य का संबंध ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ी परेशानी भरा हो सकता है। इस दौरान इन राशियों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं यह गोचर किन-किन राशियों के लिए अलकी साबित होने वाला है।

मेष राशि (Mesh Rashi)

इस गोचर के दौरान मेष राशि वाले जातकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। भाई-बहनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। घर पर मतभेद बढ़ सकते हैं। इस दौरान गाड़ी सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना का खतरा बन रहा है। अगर अभी कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाएं क्योंकि निवेश करने के लिए यह समय शुभ नहीं है। जीवनसाथी के साथ भी संबंध में खटास आ सकती है। धैर्य से काम लें और बातों को समझने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)

वृषभ राशि के लोगों को इस समय अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर लंबी यात्रा का प्लान है, तो सोच-समझकर ही जाएं, क्योंकि इससे आपको खास फायदा नहीं होगा। अपने साथी के साथ थोड़ी सावधानी से पेश आएं ताकि रिश्ता बिगड़ न पाए।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सूर्य के इस गोचर का सिंह राशि के लोगों पर भी असर होगा। परिवार के लोगों से विवाद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे तनाव हो सकता है। बॉस या सीनियर्स के साथ भी इस समय संभलकर व्यवहार करें। अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह समय खास फायदेमंद नहीं है। इसलिए धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के लोगों को इस समय संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में उलझ सकते हैं। सरकारी कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं, जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापारियों को इस समय लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, लेकिन इससे बहुत फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है। दौड़-भाग ज्यादा हो सकती है, जिससे थकान भी महसूस होगी। इस दौरान थोड़ा धैर्य और समझदारी से ही अपने फैसले लें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।