Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य को नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब एक साल का वक्त लग जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। सूर्य को मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, आत्मा आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में पड़ता है। बता दें कि 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। लेकिन सूर्य के ऊपर पुत्र शनि की अशुभ दृष्टि पड़ रही है, जिससे कुछ राशि के जातकों के जीवन में मुश्किलें पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने के बाद शनि की पड़ रही अशुभ दृष्टि किन राशियों के लिए है खतरनाक….
द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर पर प्रवेश कर गए हैं और 15 दिसंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में राहु-शनि की अशुभ दृष्टि इस दिन तक ही रहेगी।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इस राशि में सूर्य आठवें भाव में रहेंगे। इसके अलावा इस राशि के स्वामी मंगल नीच अवस्था में है। इसके साथ ही राहु और शनि एक साथ सूर्य को देख रहे हैं। शनि के तीसरी भाव दृष्टि से सूर्य को देखने से माता के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। पंचम भाव के स्वामी सूर्य के होने से इस राशि के जातकों बिजनेस और करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम में थोड़ी पकड़ ढीली हो सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत और काम की सराहना नहीं की जाएगी। इससे आप थोड़े नाखुश हो सकते हैं।व्यापार में भी किसी भी प्रकार का निवेश थोड़ा सोच-समझ कर करें, वरना काफी धन हानि हो सकती है। इसके अलावा बेकार के खर्च से परेशान हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि में सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होकर पांचवे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। मंगल नीच के होने के साथ राहु की दृष्टि पर है। ऐसे में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इसके साथ ही शनि की दशमी दृष्टि सूर्य पर पड़ रही है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत है। अपनी लाइफस्टाइल का थोड़ा ध्यान रखें। संतान की ओर से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों का आपका काफी अधिक खर्च हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि में सूर्य दसवें भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही शनि की अशुभ दृष्टि पड़ रही है जिसके कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। आपको हार्ट, हड्डियां य़ा फिर पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बेवजह खर्च से भी परेशान हो सकते हैं। जीवन में कई परेशानियां दस्तक दे सकती है। इस अवधि में अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा संभलकर जाएं, क्योंकि आपको हानि हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।