Sun Transit 2024 in Sagittarius: वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 दिसंबर 2024 को सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यह साल का आखिरी सूर्य गोचर होगा। इसके साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा। हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है। इस दिन से शादी, ब्याह, मुंडन, सगाई जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहों के राजा हैं और सूर्य को आत्मा, सम्मान और सफलता का प्रतीक माना जाता है। जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाते हैं तो इसका असर हर राशि पर पड़ता है। लेकिन आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जिनको सूर्य गोचर से बंपर लाभ मिलने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने पर किन राशियों को भाग्य का साथ मिलने वाला है।

मेष राशि (Mesh Rashi)

इस गोचर से मेष राशि वाले जातकों को रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो साल के आखिर में यह सपना पूरा हो सकता है। नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलेगी। इस दौरान घर या फ्लैट खरीदने का मौका भी मिल सकता है। धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। जो नौकरी की तलाश में है या नौकरी कर रहे हैं उन्हें भी इस दौरान विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। संतान की सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करने का सही समय है। भाई-बहनों के साथ भी रिश्तों में मिठास आएगी। सूर्य के गोचर के प्रभाव से आपको अपार धन-संपत्ति का लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के लोगों को इस गोचर से आर्थिक लाभ होगा। घर या जमीन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और भविष्य की प्लानिंग करेंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन भी हो सकता है। इस दौरान आप बचत भी कर पाएंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। आपकी समाज में इज्जत बढ़ेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आप हर काम में सफलता हासिल करेंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।