Surya Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव का गोचर गुरु की राशियां धनु और मीन में होता है तब खरमास की शुरुआत होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सूर्य 15 दिसंबर 2024 की रात 9 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह सूर्य का धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास का आरंभ हो जाएगा। बता दें कि खरमास के दौरान शादी, गृह प्रवेश, मुंडन आदि जैसे शुभ कार्यों की मनाही होती है। हालांकि, सूर्य का धनु राशि में गोचर करने का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान इन राशियों को जमकर फायदा मिलने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में जिनका भाग्य सूर्य का समान चमकेगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान करियर में सफलता मिल सकती है। लंबी यात्राओं से फायदा होगा। बिजनेस करने वालों को भी इन यात्राओं से मुनाफा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत भी कर पाएंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते में खुशहाली आएगी। अगर आप सट्टे या निवेश से जुड़े हैं, तो इसमें भी लाभ मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए तरक्की वाला रहेगा।

मिथुन राशि Gemini Zodiac)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर खुशियां लेकर आएगा। करियर में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम जीवन में भी सुखद अनुभव होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और गहरे होंगे। यह समय व्यापार और नौकरी दोनों के लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि Leo Zodiac)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर बेहद शुभ होगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान की गई लंबी यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। बिजनेस में नई योजनाओं से फायदा होगा। करियर में आप आगे बढ़ेंगे। अपनी मेहनत से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। यह समय बचत करने के लिए भी सही रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृश्चिक राशि Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के लोगों को इस गोचर से करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को भी अच्छा मुनाफा होगा। सही प्लानिंग के साथ आप अपनी कमाई और बचत दोनों को बढ़ा पाएंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके पार्टनर से भी अच्छा सपोर्ट मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के लिए यह गोचर बेहद फायदेमंद रहेगा। करियर में तरक्की के योग बनेंगे। बिजनेस में भी मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निजी जीवन में भी खुशहाली आएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और उनकी मेहनत की सराहना होगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर पाएंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024