Surya Nakshatra Gochar: आत्मा के कारक सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। राशि के अलावा हर 14 दिन में सूर्य नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय सूर्य देव शनि के नक्षत्र पुष्य नक्षत्र में विराजमान है। वहीं 16 अगस्त को मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में आने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। 16 अगस्त को सूर्य सिर्फ नक्षत्र परिवर्तन ही नहीं बल्कि राशि परिवर्तन भी करेंगे। वह अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों का दोनों का असर मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के मघा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 अगस्त को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। मघा नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 10वें नक्षत्र होता है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु और राशि सिंह है। ऐसे में इस नक्षत्र में सूर्य़ के आने से उसका प्रभाव दोगुना हो जाएगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मघा नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। सूर्य को सत्ता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए तत्पर रहेंगे। इसके साथ ही आपके द्वारा प्रतियोगी परीक्षा कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में कई नए अवसर मिल सकते है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में सूर्य मघा नक्षत्र में प्रवेश करके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को निवेश करने से खूब लाभ मिलने वाला है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। इसके साथ ही इस राशि के स्वामी के साथ सूर्य के मैत्री संबंध है। इसलिए इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बितेगा। पिता और गुरु का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवन में शांति ही शांति ही रहने वाली है। वित्तीय स्थितियां अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। विदेश यात्रा का मौका भी मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। सूर्य की कृपा से अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। ऐसे में आपको आने वाले समय में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पेशेवर जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के नजरों में आ आएंगे। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या फिर पदोन्नति मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सूर्य के कारण पिता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।