Sun Transit In Pisces: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 1 महीने का समय लगाते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव मार्च की शुरुआत में मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और गुरु ग्रह मित्र हैं। ऐसे में गुरु ग्रह का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 विशेष राशियां हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में भी गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। वहीं जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। वहीं अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो इस माह आपको अच्छा लाभ होगा और पार्टनर के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपके नए लोगों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिससे आपको लाभ होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप इस दौरान वाहन और कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवधि में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं सूर्य की कृपा से धनु राशि वालों को इस माह मानसिक शांति, प्रसन्नता और सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जो कार्य रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं आपकी सेहत अनुकूल बनी रहेगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी बनेंगे। साथ ही इस दौरान में सूर्य ग्रह के प्रभाव से यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं, ये यात्राएं भाग्यवर्धक और आनंददायक होंगी। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।