Sun Transit In Pisces: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि और मित्र राशि में प्रवेश करते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्च की शुरुआत में ग्रहों के राजा सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सपने में इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है धनलाभ
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आय के नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं आपके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आपको कारोबार में शुभ परिणाम हासिल होंगे और आपकी मनचाही तरक्की होगी। साथ ही आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का काम करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपके लिए धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और आपको जीवनसाथी से भी हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और आपको अचानक से कहीं से पैसा मिलने की खबर आ सकती है। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।