Surya Gochar In Capricorn 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। साथ ही सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 14 जनवरी 2024 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको सूर्य देव के गोचर करते ही अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही परिवार में सभी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रेमपूर्ण रहेंगे और आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसिलए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही धर्म- कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
मीन राशि (Meen Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आप लोगों को इस दौरान पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही व्यापारी वर्ग नई व्यवसायिक डील फाइनल कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब पौत्र और पुत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आप लोगों की गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस अवधि में आपकी इच्छाएं पूर्ण होगी। जो भी निवेश आप करेंगे उसमें आपको आगे चलकर लाभ होगा। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से दूसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपको रुका हुआ पैसा मिलेगा।