Budhaditya Shukraditya And Trigrahi Yoga In Leo: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ राजयोग का निर्माण करते हैं। बता दें कि सूर्य 16 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। अपनी स्वराशि में प्रवेश करने से सूर्य हर राशि के जातकों को कई गुना अधिक फल देते हैं। वहीं इस समय सिंह राशि में बुध ग्रह के साथ शुक्र ग्रह भी विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही योग के साथ-साथ शुक्रादित्य और बुधादित्य नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। सूर्य के द्वारा इन अद्भुत राजयोगों का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के सिंह राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा तकदीर का साथ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में सूर्य पांचवे भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में त्रिग्रही, शुक्रादित्य और बुधादित्य योग का निर्माण इसी भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। इसके साथ ही संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्या भी समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

सिंह राशि(Leo Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास और मनोबल में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। शुक्र आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकता है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको अपार सफलता के साथ मुनाफा हो सकता है। परिवार में खुशियां ही खुशियां बनी रहेगी। पिता और माता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति दसवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ अपार धन लाभ मिल सकता है। नौकरी में भी तरक्की के पूरे योग नजर आ रहे हैं। अगर आ विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो वो पूरा होने के योग नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग के साथ धन लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी आपको मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट साइन हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024