Sun Transit In Leo: ग्रहों के राजा हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य को पिता, आत्मा का कारक माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, तो हर राशि के जातकों के साथ-साथ देश-दुनिया में काफी असर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय सूर्य कर्क राशि में विराजमान है। वहीं सूर्य अगस्त माह में मध्य में सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के इस राशि में आने से कई राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, तो कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से इन राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है…

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 जुलाई से कर्क राशि में विराजमान है। वहीं 16 अगस्त को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 16 सितंबर तक रहेंगे। फिर कन्या राशि में चले जाएंगे।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में सूर्य चतुर्थ भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि केजाकों को जमीन संबंधित लाभ मिल सकता है। बता दें कि पांचवा भाव वाहन, विलासिता, भूमि, अचल संपत्ति के साथ-साथ माता का कारक माना जाता है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में आपको काफी लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपका समय सही रहेगा। पदोन्नति के साथ-साथ आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। संपत्ति या फिर वाहन खरीदने का सपना इस अवधि में पूरा हो सकता है। अगर किसी भी प्रकार का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सोच-विचार के साथ ही करें।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। इस भाव को लाभ का भाव कहा जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सूर्य के आशीर्वाद से आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। पिता के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। इसके साथ ही पिता के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को पाने में समर्थ हो सकते हैं। पेशेवर जिंदगी अच्छी जाने वाली है। वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। इससे आपको आने वाले समय में खूब लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही परिवार को कई समस्याओं से छुटकारा भी दिला सकते हैं। आप अपने भविष्य के लिए अच्छा निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के नौवे भाव यानी भाग्य के भाव में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेहा। हर क्षेत्र में आप सफलता हासिल कर सकते हैं। छात्रों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही जीवन में थोड़ा सुकून रहेगा। पेशेवर लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में पूरी हो सकती हैय़। इसके साथ ही आप अपनी विचारधारा से कई जातकों की जिंदगी भी बदल सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।