Surya Gochar 2024 Leo: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह हर एक माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है और वह जिस राशि में जाते हैं वो संक्रांति के आगे जुड़ जाता है। बता दें कि 16 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के अपनी ही राशि में जाने से कई राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य के सिंह राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव 16 अगस्त को शाम 07 बजकर 32 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं और इस राशि में 16 सितंबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में पूरे एक माह इन 3 राशियों को तकदीर का पूरा साथ मिलेगा।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में सूर्य पांचवे भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये फलदायी होगा। इस राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्या भी समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। सूर्य की कृपा से विदेश में पढ़ाई करने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी अब समाप्त होगी। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। करियर और व्यापार में भी अपार सफलता के साथ अच्छा धन लाभ कमा सकते हैं।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में सूर्य चौथे भाव में प्रवेश करेंगे। बता दें कि इस राशि के स्वामी भी इसी भाव के है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आपका ध्यान अपने लक्ष्य की ओर होगी। नौकरी में भी खूब लाभ के साथ अच्छी प्रगति मिल सकती है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। जिन लोगों का खुद का व्यापार है उन्हें कोई बड़ी डील या फिर ऑर्डर मिल सकता है। ऐसे में अधिक लाभ लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे धन संचित करने में भी कामयाब होंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ और दांपत्य जीवन भी अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का गोचर करना लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि के लग्न भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही आपके काम की सराहना होगी, जिससे आपको तरक्की के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। विदेश से किसी न किसी तरह से धन लाभ होगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।