Surya Gochar In Krittika Nakshatra: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और उनके राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के ऊपर किसी न किसी तरह से अवश्य होता है। राशि की तरह की सूर्य समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 11 मई को सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर अपने ही नक्षत्र कृतिका में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर वह 25 मई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के अपने ही नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के कृतिका नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कृतिका नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से तीसरा नक्षत्र माना जाता है। ये नक्षत्र काफी शुभ माना जाता है खासकर महिलाओं के लिए। आइए जानते हैं सूर्य का इस नक्षत्र में प्रवेश करना किस राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का कृतिका नक्षत्र में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में अपार सफलता के साथ पदोन्नति और इंक्रीमेंट के भी चांसेस बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में भी प्रगति देखने को मिल सकती है। अगर बिजनेस में कोई डील या प्रोजेक्ट लटका हुआ है, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपके जीवन में काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपकी कड़ी मेहनत का फल इस अवधि में नजर आ सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य के अपने नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को खूब लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके द्वारा की गई मेहनत और लगन का फल आपको अवश्य मिलेगा। आपके उच्च अधिकारी काम की प्रशंसा करेंगे। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा मिलेगा। इसके साथ ही आपके द्वारा की जा रहे संघर्षों में थोड़ा सा आराम मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपनी बुद्धि के कौशल, बातचीत से पदोन्नति पा सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आपके सुकून और शांति मिल सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपके द्वारा किए गए दान-पुण्य और समाज के लिए किए गए प्रयासों से आपके सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। विदेश में किसी संस्था में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो ये समय प्रबल साबित हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के सूर्य का कृतिका नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। इसके साथ ही आप अपनी फिटनेस को लेकर थोड़ा सजग रह सकते हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप अपने शत्रुओं और प्रतिद्वंदियों पर हावी रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन लोगों के लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल में भी आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही आप पदोन्नति, इंक्रीमेंट या फिर बोनस पा सकते हैं। इसके साथ ही अपने सहकर्मियों से थोड़ा बचकर रहें। हालांकि वे विफल होंगे। आपको नुकसान पहुंचाने का प्लान विफल हो सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।