Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य को मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, धन-संपदा, आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य देव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश दुनिया पर असर पड़ता है। इस समय सूर्य अपनी स्वराशि सिंह राशि में विराजमान है। ऐसे में वह सबसे अधिक बलशाली है। लेकिन वह 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुध की राशि में आने से सूर्य का थोड़ा सा बल कमजोर होगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव ही पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य के कन्या राशि में जाने से किन राशियों को मिलने वाला है सबसे अधिक लाभ…
सूर्य देव 16 सितंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। बता दें कि इस राशि में पहले से ही शुक्र के साथ केतु ग्रह विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही योग के साथ शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में सूर्य छठे भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत के मुताबिक फल अवश्य मिलेगा। इसके साथ ही करियर के साथ स्थिरता बनी रहेगी। आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। ऐसे में आपकी सराहना की जाएगी। हो सकता है कि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहने वाली है। लेकिन हो सकता है कि बच्चों के स्वास्थ्य में अधिक खर्च हो। अशुभ स्थिति से बचने के लिए ‘ऊं सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपकी खुशियां कई गुना अधिक बढ़ सकती है। इसके साथ ही जो जातक विदेश में नौकरी करने के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रहे है, तो उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपको काफी धन लाभ हो सकता है। सूर्यदेव की कृपा से व्यापार में भी काफी लाभ मिलने वाला है। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। अशुभ परिणामों से बचने के लिए रोजाना 21 बार ॐ गुरुवे नमः’ मंत्र का जाप करें।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में सूर्य दशम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा किए गए काम , मेहनत का फल अब आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी खुशियां लेकर आने वाला है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आप अपने काम से संतुष्ट हो सकते हैं। व्यापार में भी कई नई रणनीतियां बना सकते हैं। इसके आधार पर आपको काफी लाभ मिल सकता है। अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। स्वास्थ्य में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनि देव की पूजा करें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।