Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से सूर्य को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसे ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य को पिता, आत्मा का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य की स्थिति की में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में काफी अधिक देखने को मिलता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि आने वाली 15 तारीख को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्यदेव के इस राशि परिवर्तन का असर कुछ राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य के धनु राशि में जाने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 15 दिसंबर 2024 की रात 09 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में 14 जनवरी 2025 तक रहने वाले हैं। गुरु की राशि में सूर्य के आने से इन राशियों को दोनों ही ग्रहों का शुभ फल प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का धनु राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में सूर्य सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयास, मेहनत और लगन का फल अब मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा की जा रही मेहनत आपके उच्च अधिकारी को नजर आ सकती है। ऐसे में वेतन वृद्धि के साथ प्रमोशन हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो यात्रा के माध्यम से आप काफी लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी जाने वाली है। आप अपनी योजनाएं के बल से काफी धन लाभ कमा सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
लग्न भाव के स्वामी होकर सूर्य इस राशि के पांचवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इस राशि के जातक अधिक मात्रा में धन कमाने में भी सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही यात्राओं के माध्यम से काफी धन कमा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में अगर आप चतुराई से काम करेंगे, तो आपको खूब लाभ मिल सकता है। ऐसे में वेतन वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आप अपनी क्षमताओं के बल में खूब लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली हैं। इसके साथ ही आप पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
सूर्यदेव का धनु राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातक नए लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब हो सकते हैं। सूर्य के धनु राशि में आने से विदेश जाने के मौके मिलने के साथ अच्छी नौकरी पा सकते हैं। इससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप खूब धन कमा सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
नए साल 2025 में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही कर्मफलदाता शनि मार्च माह में मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों की कुंडली में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।