Sun Transit In Capricorn 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इन्हीं नौ ग्रहों में से एक है सूर्य। जिन्हें ग्रहों का राजा के साथ आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही नए साल में यानी 15 जनवरी को सूर्य शनि की राशि मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करना काफी लाभकारी माना जाता है। बता दें कि सूर्य 14 जनवरी को 2 बजकर 32 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन्हें मिलेगा लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

सूर्य पंचम भाव के स्वामी है और वह दशम भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही आपकी मेहनत को देखते हुए उच्च अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ने के साथ बचत करने में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि में सूर्य प्रथम भाव के स्वामी और वह मकर राशि में प्रवेश करके छठे भाव में आ रहे हैं। करियर के क्षेत्र में अपार सफलता के साथ नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन मिल सकता है। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से मान-सम्मान की भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप अपने काम से एक अलग पहचान बनाने में भी कामयाब होंगे। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको लाभ मिलने के पूरे आसार है। लंबे समय से अटकी हुई डील अब साइन हो सकती है। लंबे समय से बिजनेस में आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो निवेश और सट्टेबाजी के द्वारा काफी कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। वहीं, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि में सूर्य छठे भाव के स्वामी और वह ग्यारहवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अधिक सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। करियर के लिए यह अवधि खास रहने वाली है। इसके साथ ही पदोन्नति भी मिल सकती है। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही जीवन में कई खुशियां दस्तक देने वाली है। वहीं, व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ रिश्ता काफी मजबूत होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024