Sun Transit In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव 14 अप्रैल को यानी आज मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो सूर्य देव की उच्च राशि राशि मानी जाती हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों के मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि हो सकती है। वहीं आपको करियर में विशेष लाभ होगा और आप तरक्‍की पाने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं या फिर कारोबार में धन का निवेश बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। साथ ही इस समय वैवाहिक लोगों का दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही निजी जीवन में पार्टनर के साथ आपका रिश्‍ता मजबूत होगा। आपको अपनी कमाई बढ़ाने के कई शानदार मौके इस बीच हासिल होंगे। वहीं इस समय आपक छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप कोई प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आर्थिक रूप से आप पहले से अधिक मजबूत होंगे। सेहत के मामले में यह वक्‍त आपके लिए काफी अच्‍छा है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं, तो आप चुनाव जीत सकते हैं। आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024