sun and budh yuti in leo: ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को बेहद मंगलकारी योग माना जाता है। जिस व्यक्ति की जन्मपत्री में यह योग होता है। वह व्यक्ति धनवान और आर्थिक रूप से संपन्न होता है। आपको बता दें इस योग का निर्माण समय- समय पर भी होता रहता है। वहीं इस योग का निर्माण बुध और सूर्य की युति से होता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 16 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर लिया हैं। जहां पहले से बुध देव विराजमान हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुधादित्य राजयोग बनने से धनु राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और कहीं से रुका धन मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते है, जो शुभ रहेंगी। वहीं इस दौरान आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपको बड़ा आर्थिक लाभ कमाने का मौका मिलता है और वे पैसे बचाने के साथ-साथ अपने खर्चे भी पूरे कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको संतान से जुडा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही निवेश से आपको लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुधादित्य राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आमदनी के स्रोतों में भारी वृद्धि होती है और कारोबार में फंसा सारा धन सफलतापूर्वक वसूल हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में उन्हें उनकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को रिश्ता का प्रस्ताव आ सकता है।