ग्रहों के राजा सूर्य नवग्रह में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। सूर्य को पिता माना जाता है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है। ऐसे ही नवंबर माह की बात करें, तो सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के वृश्चिक राशि में आते ही गुरु आमने-सामने आने वाला है। सूर्य और गुरु के बीत 180 अंश पर एक-दूसरे को देखेंगे। ऐसे में सूर्य और गुरु के आमने-सामने आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु और सूर्य के आमने-सामने आने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु और सूर्य के आमने-सामने आने से इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आपके द्वारा किए जा रही लंबे समय से मेहनत और लगन का फल अब मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित है। ऐसे में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। करियर के क्षेत्र में काफी उछाल आ सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
गुरु अष्टम भाव में और सूर्य दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकता है। व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सफलता आपको हासिल हो सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही बचत भी करने में सफल हो सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि में गुरु चतुर्थ और सूर्य दसवें भाव में रहने वाले हैं। नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। इसके साथ ही कई यात्राएं कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में वेतन में वृद्धि हो सकती है। बिज़नेस में एक नई पार्टनरशिप में प्रवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको खूब मुनाफा मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। पैसों को बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।