Sun Transit In Mithun: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चिक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,सूर्य करीब 1 माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में दोबारा एक राशि में आने में करीब एक साल का वक्त लग जाता है। इस समय सूर्य वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन 15 जून को राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध की राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि धन हानि के साथ नौकरी और बिजनेस में बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में जाने से किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में सूर्य दूसरे भाव के स्वामी है और बारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। करियर और नौकरी के क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ की काम में अधिक दवाब होने के कारण नौकरी बदलने का का दवाब अधिक होगा। व्यापार में भी ज्यादा अच्छा नहं रहने वाला है। प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर हो सकती है। ऐसे में कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आअपके व्यापार में चल रही राजनीति आपको डुबा सकती है। बेकार के खर्च से परेशान रहेंगे। इसके साथ ही धन हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे कमजोर हो सकती है। इसलिए अधिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो छोटी-मोटी बीमारियों से ग्रस्त रह सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि में सूर्य दसवें भाव के स्वामी है और वह अष्टम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी छुटने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन सराहना न मिलने के कारण आप तनाव में आ सकते हैँ। व्यापार में भी प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर हो सकती है। ऐसे में भारी नुकसान हो सकता है। किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले सौ बार सोचें जरूर। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहें। रिश्तों की बात करें, तो गुस्से और इगो में आपके रिश्ते में मन मुटाव हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि में सूर्य छठे भाव के स्वामी है और वह चतुर्थ भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातक बेकार खर्च से परेशान हो सकते हैं। करियर में भी समस्याएं उत्पन्न होगी। मौजूदा स्थितियों के कारण नई नौकरी के बारे में सोच सकते हैं। काम में अधिक दवाब होने के कारण अधिक तनाव का सामना कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मुश्किलों से घिरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी कमजोर होगी। ऐसे में बिल्कुल भी बचत नहीं कर पाएंगे। पैसों के लेनदेन को लेकर थोड़ा सावधानी बरतेँ। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
