Surya Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानि 15 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि यह साल 2024 का अंतिम सूर्य गोचर होगा, जिसके बाद खरमास शुरू हो जाएगा और इसके साथ ही शुभ कामों पर रोक लग जाएगी। ज्योतिष में सूर्यदेव को आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद, नेतृत्व क्षमता आदि के कारक माने गए हैं। जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाते हैं तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। लेकिन आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए यह गोचर खुशियां लेकर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों को अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे थे, तो यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिलेंगे और मुनाफा होगा। इस समय आप घर खरीदने का भी सोच सकते हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आप पैसे बचाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोग नई चीजें सीखेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। बिजनेस में मुनाफा होगा। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर बहुत फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी। संतान की सेहत में सुधार होगा। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप बच्चों के भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य सफल होंगे। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से भी छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ होगा। जो काम पैसे की कमी के कारण रुके हुए थे, वे पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप सामाजिक और दान-पुण्य के कामों में हिस्सा लेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। इस गोचर से सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा। आप अपने काम को नई ऊंचाई पर ले जा पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही, आपकी समाज में इज्जत भी बढ़ेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।