Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन होता है और इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि वाले जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। यानी कि एक तरफ सूर्य का गोचर जहां कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होता है तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में कई परेशानियां लेकर आता है। एक बार फिर सूर्य देव जल्द ही गोचर करने वाले हैं। दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 नवंबर 2024 को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और यह गोचर करीब एक महीने तक रहेगा। ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से किन राशियों के जीवन में खुशहाली और सफलता आने की संभावना है।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में कई शानदार मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रहेगा। अगर आपने किसी से उधार लिया था, तो उसे चुका पाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में भी मुनाफा होगा। आमदनी का नया जरिया मिलेगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

सूर्य का गोचर कन्या राशि के तृतीय भाव में होगा, जिसे साहस और पराक्रम का भाव कहा जाता है। ऐसे में यह गोचर आपके अंदर नई ऊर्जा भर सकता है। इस दौरान धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। इस गोचर के दौरान कन्या राशि वाले जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा। सूर्य, मंगल के मित्र हैं, इसलिए आपको इस दौरान हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत में सुधार होगा। आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। कुछ जातक नया कार्य शुरू करने का भी विचार बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि में सूर्य का गोचर 10वें भाव में होगा, जिसे करियर और प्रतिष्ठा का भाव माना जाता है। ऐसे में इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ लोगों को प्रमोशन या मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। धन संबंधी परेशानियों का समाधान होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024