Sun Transit In Scorpio: ग्रहों के राजा सूर्यदेव एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 नवंबर यानी आज सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि के प्रवेश करने से किन राशियों का होगा भाग्योदय।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और इस राशि के तीसरे भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। अगर स्वास्थ्य खराब चल रहा है, तो अब सही होने के चांसेस नजर आ रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। निवेश करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी ये गोचर अच्छा साबित हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। बेहतर आत्मविश्वास के कारण हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि से सूर्य निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के दूसरे भाव में रहने वाले हैं। आमतौर पर इस राशि के जातकों के लिए मिला जुला जाएगा। हालांकि आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ने वाला है। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। परिजनों के साथ अच्छा तालमेल बिठाने में भी सफल होंगे। इसके साथ ही किसी को पैसा देते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।