Surya Gochar 2023: ग्रहों के राजा सूर्य देव हर मास  राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही एक साल बाद सूर्य अपनी उच्च राशि मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्यदेव जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो वह संक्रांति कहलाता है। इसलिए 14 अप्रैल को मेष संक्रांति भी है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 अप्रैल, 2023 को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में 15 मई 2023 में विराजमान रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों को लाभ, तो की राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इन राशियों को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों को रहना होगा सावधान।

सूर्य के गोचर से इन राशियों पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

वृषभ राशि

इस राशि में सूर्य बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव को हानि और व्यय का माना जाता है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। मेहनत करने के बावजूद अधिक फल नहीं मिलेगा। इसके साथ ही धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। परिवार में भी थोड़ी अनबन हो सकती है। पैसों के लेनदेन के लिए थोड़ा संभल रहें, क्योंकि धन हानि का संभावना बन रही है।

कन्या राशि

इस राशि में सूर्य देव बारहवें भाव के ही स्वामी हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि यह भाव हानि और व्यय का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बेवजह खर्च बढ़ेगा। व्यापार में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष भी डामाडोल रह सकता है।

तुला राशि

इस राशि में सूर्य देव एकादश भाव के स्वामी है और इस राशि में सूर्य सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव को मित्र, व्यापार आदि का माना जाता है। ऐसे में सूर्य के इस गोचर से इस राशि के जातकों को विशेष हानि हो सकती है। कार्यस्थल में अपने काम में पूरा मन लगाकर करें, क्योंकि गलती होने की संभावना बन रही है। घर से बाहर निकलते समय अपना पूरा ध्यान रखें। बिजनेस और करियर को लेकर कोई भी बड़ा  निर्णय लेने से बचना चाहिए, क्योंकि शुभ परिणाम मिल सकता है।