Surya Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर मास एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में पूरा एक साल का वक्त लग जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य को स्वाभिमान, महत्वाकांक्षा, सामाजिक मान-सम्मान, नेतृत्व आति का प्रतिनिधित्व माना जाता है। ऐसे में जब किसी राशि में सूर्य प्रवेश करते हैं, तो इसका शुभ या फिर अशुभ असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही सूर्य अगस्त माह की 17 तारीख को अपनी ही स्वराशि यानी सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
सूर्य अपने स्वामित्व वाली राशि सिंह में 17 अगस्त 2023 की दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर प्रवेश करने जा रहे हैं। सिंह राशि में प्रवेश करने से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है, तो कई राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। जानिए सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से ये राशियां रहें सतर्क
कन्या राशि
इस राशि में सूर्य बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही वह इसी भाव के स्वामी भी है। इस भाव में गोचर करने से मिला-जुला परिणाम मिल सकता है। अपने सेहत का अधिक ध्यान रखें। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति की बात करे, तो धन लाभ के साथ अधिक खर्च हो सकता है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहना बेहतर साबित होगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि में सूर्य दसवें भाव में गोचर कर रहा है। इस भाव को पेशे और कार्यस्थल से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। लेकिन इस राशि के जातकों के स्वाभिमान को ऊंचा कर सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के मन में घमंड अधिक पैदा ह सकता है, जो आने वाले समय में आपके लिए ही खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार की बात या फिर आलोचना करने से बचकर रहें। इसके साथ ही अधिक बिजी रहने के कारण परिवार के साथ अच्छा समय नहीं बिता पाएंगे इसलिए थोड़ा सा तनाव में रह सकते हैं।
मकर राशि
इस राशि में सूर्य आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंभ के स्वामी शनि से शत्रुता का भाव होने के कारण इस राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने के साथ-साथ मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करते समय थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।