Surya Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह अवश्य पड़ता है। ऐसे में ही साल के अंत में यानी 16 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर गुरु की राशि यानी धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य को शक्ति, ऊर्जा,धर्म, आस्था, राजनेता, बुद्धि और सौभाग्य का कारक माना जाता है। ऐसे में जानिए सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में सूर्य नौवें भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव को धर्म, पिता, भाग्य, तीर्थ स्थल का कहा जाता है। इस कारण इस राशि के जातकों को साल के अंत में खूब लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातक अध्यात्म की ओर झुकेंगे। इसके साथ ही जीवन को कुछ नयापन देखने को मिलेगा। छात्रों को शिक्षा के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य धनु राशि में प्रवेश करके इस राशि के पांचवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को जीवन में सफलता देखने को मिलेगी। माता-पिता के साथ अच्छा संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही पांचवे भाव में दृष्टि पड़ने पर इच्छाओं की वृद्धि के साथ धन भाव होंगे। इसके साथ ही पैसों की तंगी से निजात मिलेगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नए साल में लाभ मिल सकता है। मार्केटिंग, शेयर, कंसल्टेशन से जुड़े लोगों को काफी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के साथ पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही धन जुटाने में सफल हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी प्रोजेक्ट में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। इसके साथ ही तीसरे भाव में बैठे सूर्य की दृष्टि नौवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में अध्यात्म की ओर रुखे करेंगे। पेशेवर जीवन में तरक्की होगी इसके साथ ही लंबी य़ात्रा में ज सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।