Sun Transit Aries 2023: ग्रहों के राजा सूर्य जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका हर राशि के जीवन पर पड़ता है। सूर्य होर मास राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए एक राशि में दोबारा आने में पूरा एक साल लग जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर मंगल की राशि मेष राशि पर प्रवेश कर गए थे। जहां वह 15 मई तक रहेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों अपार धन-दौलत के साथ सुख-शांति मिलेगी, लेकिन कई राशियां है जिनके जीवन में कई तरह के कष्ट आ सकते हैं। जानिए 15 मई तक किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि

इस राशि में सूर्य 12 भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में कई तरह की चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। इसके साथ ही सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

कन्या राशि

इस राशि में सूर्य आठवें भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ह किसी भी तरह की यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि किसी अनहोनी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पैसों के लेनदेन को करने से बचना चाहिए।

तुला राशि

इस राशि में सूर्य सातवें भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी भी तरह के निवेश को करने से बचना चाहिए। वहीं, नई नौकरी तलाश रहे लोगों को थोड़ा रुक जाना चाहिए, क्योंकि जल्दबाजी में आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं।

मीन राशि

इस राशि के सूर्य दूसरे भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। व्यापार और नौकरी में तरक्की के बजाय थोड़ी मुश्किलें बढ़ सकती है। बिजनेस में पार्टनर के द्वारा धोखा भी खा सकते हैं। इसके साथ ही लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है।