Surya Gochar 2022: सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह अपनी राशि सिंह से निकलकर बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह 17 सितंबर 2022 को सुबह 7.11 बजे वह कन्या राशि में गोचक करेंगे।

ऐसी मान्यता है कि किसी भी जातक की जन्मकुंडली में सूर्य ग्रह की अच्छी स्थिति उसके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। जातक को कई प्रकार से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान किन चार राशि वालों के लिए यह प्रतिकूल और अच्छा हो सकता है। यहां हम उन राशि के बारे में बताएंगे।

कर्क
ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इस कारण आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं और आर्थित तंगी दूर हो सकती है। रूके हुए काम भी इस दौरान बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। करियर में भी आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है। यात्रा का भी अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक
इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा और आय में बढ़ोतरी के साथ आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। धन लाभ होने के कारण सफलता भी प्राप्त हो सकती है। करियर में भी अच्छे नतीजे प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। साथ ही तनाममुक्त होने की भी संभावना है। कई शुक्ष कार्य हो सकते हैं। किसी भी निर्णय में पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपका समर्थन कर सकते हैं।

धनु
धनु राशि के जातक, जो कोरोबार से जुड़े हैं। उनके लिए यह समय अच्छा हो सकता है। व्यापार बढ़ाने में सहायक मिल सकती है और आय से नए स्त्रोत भी खुलेंगे। पिछली परेशानियां खत्म हो सकती है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। पद- प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मेष
काम में चली आ रही समस्या दूर हो सकती है। सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह अच्छा परिणाम दे सकता है। धन लाभ भी हो सकता है। व्यापार के लिए योजना बनाने का यह सबसे अच्छा समय हो सकता है।