Sun Transit In Mesh: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना गया है। साथ ही सूर्य ग्रह मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और पिता के कारक माने जाते हैं। आपको बता दें कि 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि में मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में वह अपना शुभ प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर डालेंगे। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद रह सकता है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा, पद में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही घर-संपत्ति से जुड़े कार्य में सफलता हासिल करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति हासिल हो सकती है। व्यापार या कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई सफलता मिलेगी। इस समय, आपके द्वारा किए गए प्रयासों को उचित पहचान मिलेगी, जिससे आपको एक उच्च स्थान हासिल होगा। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं, खासकर कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में। यह समय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025