Surya Gochar 2022: इस समय सूर्य देव ने राशि परिवर्तन किया है। मौजूदा समय में सूर्य देव धनु राशि में है। वहीं सूर्य देव के धनु राशि में जाते ही खरमास भी 16 दिसंबर 2022 से शुरू हो गया है। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव के धनु राशि में होने से इस दौरान कई राशियों पर सूर्य देव की कृपा हो सकती है। वहीं कई राशियों के जातकों को सूर्य देव के इस गोचर से प्रतिकूल समय का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशियों को लाभ और किन राशियों को हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (December Gochar 2022)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का गोचर प्रतिकूल साबित हो सकता है। आपके जीवन साथी की सेहत खराब हो सकती है। इस अवधि में आप पर अहंकार हावी हो सकता है। इस कारण किसी वाद-विवाद में भी पड़ सकते हैं।

कर्क राशि (Surya Gochar 2022)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव के धनु राशि में जानें से इस राशि के जातकों को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों नतीजे मिल सकते हैं। जातक अपने शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जातकों को करियर में सूर्य देव का साथ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। हालांकि इस दौरान कुछ जातकों की सेहत खराब हो सकती हैं। आंखों से संबंधित समयस्याएं हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Surya Gochar December 2022)

इस राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा हो सकती है। आप अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपको परिवार का पूरा साथ मिल सकता है। आप अपने पेशे में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मौजूदा समय में चली आ रही समस्याओं का समाधान आप आसानी से निकाल सकते हैं। किसी से साथ विवाद से जातकों को बचना होगा अन्यथा हानि भी हो सकती है।