Samsaptak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा के साथ-साथ पिता का कारक माना जाता है, जो हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर देश-दुनिया पर अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि सूर्य देव इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। जहां पर वह गुरु के गुरु आदित्य योग बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करके है जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करके शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण करते रहते हैं। ऐसे ही चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं, जिससे वह सूर्य के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। इसके अलावा आप लग्न के हिसाब से भी इसे देख सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य-चंद्र का समसप्तक राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…
वृंदावन या मथुरा दर्शन के लिए जाएं, तो बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, प्रेमानंद महाराज ने बताएं नियम
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 9 जुलाई को सुबह 3 बजकर 14 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं और 11 जुलाई तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में ये राजयोग करीब 54 घंटे तक बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। बता दें कि समसप्तक योग का निर्माण तब होता है, जब दोनों ग्रह एक-दूसरे के सातवें भाव को देख रहे हो।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक राजोग लकी हो सकता है। इस राशि के जातकों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में मेहनत के बल पर सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-चंद्रमा का समसप्तक योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिल सकता है। ऐसे में करियर में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आप अच्छा खासा प्रदर्शन कर सकते हैं। माता-पिता का पूरा साथ मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक राजयोग लकी हो सकता है। इस राशि के जातकों का जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। अच्छी उन्नति होगी। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।
टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।