Budhaditya Yog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं ग्रहों के युवराज बुध भी 7 मई को इस राशि में आ जाएंगे, जिससे बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 अप्रैल को सुबह 3:30 पर मेष राशि में सूर्य प्रवेश कर जाएंगे और 14 मई तक इसी राशि में रहेंगे। इसके साथ ही बुद्धि के दाता बुध 7 मई को इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 7 मई को दोनों ग्रहों की युति हो रही है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में सूर्य और बुध की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को माता-पिता, गुरु और मेंटर का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही कार्यस्थल में भी आपका समय जाने वाला है। नौकरी में चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही किसी प्रकार की अचल संपत्ति मिलने के चांसेस बन रहे हैं। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही छात्रों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि में सूर्य उच्च स्थान में विराजमान है। कर्म भाव में दोनों ग्रहों की युति होने के कारण आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। वेतन वृद्धि के साथ-साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पिता का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में तीसरे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस, नौकरी में काफी लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा, जिससे आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। आत्म विश्वास से भरपूर रहेंगे। ऐसे में आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है।
अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है, क्योंकि सप्ताह भी सूर्य अपनी उच्च राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में मालव्य, लक्ष्मी नारायण जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस सप्ताह कई राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।