Budhaditya Yog 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के राजा सूर्य की बात करें, तो वह हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल में बुध और सूर्य की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के निर्माण होने से नए साल 2025 में इन तीन राशियों क हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं नए साल 2025 में बना बुधादित्य योग किन राशियों के लिए हो सकता है लाभकारी…
वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही बुद्धि के दाता बुध इस राशि में 24 जनवरी को प्रवेश कर जाएंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के दशम भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं। इसके साथ ही रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं।
मकर राशि(Capricorn Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। आत्म विश्वास की तेजी से वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। इसके साथ ही जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही बेरोजगारों को भी खूब लाभ मिल सकता है। बिजनेस में भी आपको खूब मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही शादीशुदा जिंदगी में भी कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी नया साल काफी अच्छा जाने वाला है। नौकरी में तरक्की के कई रास्ते खुल सकते हैं। इसके साथ ही कारोबार में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के खास योग बन रहे हैं। बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?
| मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
| मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
| सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
