Budhaditya Yog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। वह इस समय अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के युवराज बुध करीब 15 दिन में राशि परिवर्तन करते है जिसका असर भी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। ऐसे में मई माह की 7 तारीख को मेष राशि में बुध आकर सूर्य के साथ युति कर रहे हैं, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

बता दें कि मान-सम्मान, पिता के कारक सूर्य इस समय मेष राशि में विराजमान है। वहीं 7 मई को बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। 

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आपके द्वारा अप्लाई की गई कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में सूर्य-बुध की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को घर, वाहन और प्रॉपर्टी सुख मिल सकता है। कई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। इसके साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। पिता, सलाहकारों और गुरु के सहयोग से आप काफी सफल हो सकते हैं। रियल एस्टेट और एजेंट के लिए ये समय अच्छा समय हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के सातवें भाव में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का समय अच्छा जाने वाला है वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीता सकते हैं और उसके साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।  पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी आप अनुकूल साबित हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है। 

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।