January 2025 Planet Transits: वैदिक ज्योतिष अनुसार जनवरी 2025 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ेगा। आपको बता दें कि पहले ही सप्‍ताह में 4 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध धनु राशि में आकर बुधादित्‍य राजयोग का निर्माण करेंगे। उसके बाद 14 जनवरी को ग्रहों के राजा सूर्य के मकर राशि में गोचर से मकर संक्रांति होगी। फिर 21 जनवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर होगा और मंगल मिथुन राशि में आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें…

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025

वहीं उसके बाद व्यापार के दाता बुध भी 24 जनवरी को सूर्य के साथ मकर राशि में गोचर करेंगे और फिर से बुधादित्‍य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं महीने के आखिरी सप्‍ताह में 28 तारीख को शु्क्र का राशि परिवर्तन होगा और शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे। इन ग्रहों की चाल में बदलाव से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते है ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं… 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही  वैवाहिक जीवन आपका आनंददायक रहेगा। आपको धार्मिक यात्रा का भी सौभाग्य मिल सकता है। जो लोग पैतृक कारोबार से जुड़े हुए हैं उनके लिए लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस अवधि में फैमिली लाइफ सुखद और आनंददायक रहेगी। आपको परिवार से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। वहीं इस समय व्यापाऱियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025

मेष राशि (Aries Zodiac)

पांच ग्रहों की चाल में बदलाव मेष राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं  मेष राशि के जातकों को करियर में उन्नति मिलेगी। आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आपको निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं वैवाहिक जीवन में सुख पाएंगे और विवाह योग्य जातकों के विवाह के प्रसंग बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को नए आर्डर मिल सकता है। जिससे आपको अच्छा लाभ के योग बन रहे हैं। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों की चाल में परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान विवाह के योग्य जातकों के लिए विवाह का संयोग बनेगा। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। साथ ही रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।