वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि अगस्त के महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें बुध और सूर्य ग्रह का भी नाम शामिल है। कि बुध ग्रह 22 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जो इनकी स्वराशि मानी जाती है। वहीं सूर्य ग्रह 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो इनकी प्रिय राशि है। इसलिए इन दोनों ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
सिंह राशि: आपकी राशि से सूर्य देव लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। इस समय उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आप लोग एक पन्ना या माणिक्य धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
कन्या राशि: बुध का गोचर आप लोगों की गोचर कुंडली के लग्न भाव में हो रहा है। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस समय आपके अटके हुए काम भी बनेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वहीं जिन लोगों को करियर फिल्म लाइन, मीडिया, बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको यह समय शानदार रह सकता है। आप लोग इस समय एक पन्ना धारण कर सकते हैं जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।
मकर राशि: बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से दशम स्थान में हो रहा है। जिसको व्यापार और कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान व्यापार में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे आपकी ऑफिस में तारीफ हो सकती है। साथ ही इस समय व्यापार का विस्तार हो सकता है। आप लोग एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
