Panchgrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल मीन राशि सबसे खास मानी जा रही है, क्योंकि ये एकलौती ऐसी राशि है जहां पर ग्रहों का जमावड़ा लग रहा है और कई बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है जिसका असर मानव जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह के राशि परिवर्तन करने की एक अवधि होती है। जिसके कारण हर ग्रह की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती हैं। ऐसे ही इस समय मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। बता दें कि मीन राशि में राहु के अलावा शुक्र, बुध विराजमान है। वहीं होली के दिन यानी 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 28 मार्च को चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मीन राशि में बुध, शुक्र, सूर्य, राहु और चंद्रमा की युति हो रही है, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग किस्मत खोल सकता है। इस राशि के जातकों के जातकों के ऊपर सूर्य, शुक्र, बुध, राहु के साथ चंद्रमा की विशेष कृपा होगी, जिससे आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। पंचग्रही योग दूसरे भाव में बनने वाला है। इसके साथ ही शनि भी लग्न भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के अटके हुए काम आपके एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की कमी पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आप अपनी आशाओं के बल के बाद पद-प्रतिष्ठा पा सकते हैं। बिजनेस में नेतृत्व क्षमता की बढ़ोतरी हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। दांपत्य जीवन और लव लाइफ की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल स्थापित होंगे। आपके रिश्ते में खुशियां बनी रहेगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी पंचग्रही योग लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि में ये योग तीसरे भाव में बन रहा है। इस भाव में बनने से इस राशि के जातकों को अत्यधिक लाभ मिल सकता है। बुद्धि में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपके अंदर तर्क-वितर्क करने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। लंबी दूरी की कई यात्राएं कर सकते हैं। लेकिन इससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको कई बड़े मुनाफे हो सकते हैं। आप एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही तो किसी वरदान से कम साबित नहीं हो सकता है। इस राशि के जातकों को अपार धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। काफी समय से बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो अब सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना काफी अधिक बन रही है। इसके साथ ही आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। व्यापारियों को कोई नई डील मिल सकती है. जिससे काफी अधिक मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही धन कमाने के कई रास्ते खुल सकते हैं। अच्छी आमदनी होने वाली है। लव लाइफ की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठ सकता है। पार्टनर के सास खुशनुमा वक्त बीतेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।