Shodashpanchank Yoga 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा के साथ-साथ पिता और आत्मा का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में देखने को मिलता है। सूर्य की स्थिति की बात करें, तो इस समय वह कर्क राशि में विराजमान है। वहीं आज रात अरुण के साथ संयोग करने वाले हैं, जिससे बाईनोविल संयोग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग का निर्माण होने से 12 राशियों में से इन तीन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 अगस्त यानी आज रात 11 बजकर 17 मिनट पर सूर्य और अरुण एक-दूसरे से 80 डिग्री पर होंगे, जिससे बाईनोविल संयोग बनेगा। इसे षोडशपंचाक योग भी कहा जाता है। इस योग को शुभ योगों में से एक माना जाता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होने के साथ-साथ दौलत शोहरत की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-अरुण का षोडशपंचाक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे है। घर-परिवार में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। शासन-प्रशासन के कामों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास की तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आप विभिन्न क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में आप प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ने में कामयाब हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। सूर्य-अरुण का षोडशपंचाक योग काफी खास साबित हो सकता है। विदेश से आपको अच्छा मौका मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आपको पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। पिता, गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी, जिससे आपके करियर में काफी लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा और आप धार्मिक स्थल जा सकते हैं। करियर में मान-सम्मान मिल सकता है।
अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।