Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 13 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं 24 अप्रैल को धन और वैभव के दाता मेष में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से मेष राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपका बैंक बैलेंस इस दौरान पहले के मुकाबले काफी अच्छा रहेगा। आपको करियर में भी इस दौरान काफी अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही शुक्र ग्रह की कृपा से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान आपकी आय़ में वृद्धि होगी। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

सूर्य और शुक्र की युति आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के आय और इनकम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय ने नए- नए सोर्स बन सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस अवधि में कोई बेहतरीन मौका मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र का संयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही  इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म कर्म से संबंधित यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इतना ही नहीं आपको उन्नति के योग भी बन रहे हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024