Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार 31 मार्च को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य देव विराजमान हैं।। ऐसे में मीन राशि में शुक्र और सूर्य का संयोग बनने जा है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय धन -दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही सूर्य और शुक्र ग्रह की कृपा से हर कार्य में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको भौतिक सुख आसानी से प्राप्त होंगे और विवेकशील बुद्धि के धनी भी होंगे। वहीं वैवाहिक जीवन में अगर कोई अनबन चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिल सकता है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होगा और आमदनी बढ़ोतरी के कई नए मार्ग मिलेंगे। वहीं इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। जो लाभप्रद रहेंगी। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल भी हो सकते हैं। वहीं छात्रों के लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य और शुक्र की युति मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को इस अवधि में ढेरों अवसर प्राप्त होंगे और प्रभावशाली लोगों के साथ आपकी अच्छी जान पहचान बढ़ेगी। जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही जो व्यापारी वर्ग है, उसको अच्छा धनलाभ हो सकता है।