Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष मुताबिक 31 जुलाई को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह ने 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है तो वहीं 16 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे। जिससे सिंह राशि में शुक्र और सूर्य का संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में इस प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय धन -दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही सूर्य और शुक्र ग्रह की कृपा से हर कार्य में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र ग्रह का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आप अपने लक्ष्‍यों को हासिल करने के लिए काफी मेहनत से काम करेंगे और आपको इस दौरान मनचाही सफलता भी मिलेगी। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मलेगा। साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह सफलता का दौर है। आपकी सामाजिक प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। वहीं इस समय व्यापारियों को अटका हुआ धन मिलेगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य और शुक्र ग्रह की युति धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके अंदर लीडरशिप क्‍वालिटी बढ़ेंगी। साथ ही परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और दांपत्‍य जीवन सुख से भरा होगा। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपके भाग्‍य में वृ‍द्धि के योग हैं। जो काम आपको अभी तक कठिन लग रहे थे वे अब सरलता से पूर्ण हो जाएंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और सिंह की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही व्‍यापारियों को आर्थिक लाभ होगा और कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। करियर में आप नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और नौकरी में आपके लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, जमीन जायदाद और प्रापर्टी से संबंधित कार्य करते हैं, तो उनके लिए समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024