Surya Vrun Labh Drishti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर शुभ दृष्टि डालते हैं, जिससे किसी न किसी प्रकार के शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही आज यानी 22 मई को शाम 6 बजकर 8 मिनट पर सूर्य वरुण ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण कर रहे हैं। ये लाभ दृष्टि कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। नौकरी-व्यापार में लाभ दिलाने के साथ-साथ तरक्की कर सकता है। आइए जानते हैं त्रिएकादश बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

साप्ताहिक लव राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य इस समय शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही वरुण ग्रह मीन राशि में विराजमान है। बता दें कि वरुण एक राशि में करीब 14 साल तक रहते हैं। इसे भ्रम, धोखे, निराशा का प्रतीक माना जाता है। इस समय अपनी ही राशि में होने के कारण इसका प्रभाव अधिक देखने को मिलता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती है।  जीवन की बागडोर आप अपने हाथ में ले सकते हैं। आत्म विश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आप अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने की कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में आप अपनी टीम के साथ मिलकर कोई बड़ा प्रोजेक्ट पा सकते हैं। 

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए लाभ दृष्टि योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। धन भाव के स्वामी सूर्य के होने के कारण आपको धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही दीर्घकालिक निवेश करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके कार्य करने की क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। ऐसे में आपका टैलेंट उभरकर सामने आएगा। आप अपनी क्षमताओं और योग्यता के बल में काफी प्रसिद्धि पा सकता हैं। थिएटर, एक्टिंग, मॉडलिंग आदि से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। माता-पिता के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।  

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य-वरुण का लाभ दृष्टि योग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है। छात्रों को नई-नई चीजें सीखने की प्राप्ति होती है। एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी।  आप कुछ नया सीख सकते हैं। इसके साथ ही आपकी आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको कई उपलब्धियां हासिल हो सकती है। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चलेंगे। वैसे वह एक राशि में एक साल रहते हैं। लेकिन अतिचारी चाल होने के कारण वह इस साल मिथुन, कर्क और दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही साल के अंत में शुक्र धनु राशि में होंगे और वह गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें