Shukraditya Rajyog: ग्रहों के राजा सूर्य को आत्मा, पिता का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ग्रहों के राजा सूर्य देव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय सूर्य मिथुन राशि में विराजमान है। लेकिन आने वाली 16 तारीख को सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही शुक्र और बुध ग्रह विराजमान है। ऐसे में तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य की शुक्र के साथ युति हो रही है, जिससे शुक्रादित्य नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। कर्क राशि में इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातक भोग-विलासिता के साथ पूरा एक माह गुजारेंगे। आइए जानते हैं शुक्रादित्य योग बनने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों शुक्रादित्य योग चतुर्थ भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। जीवन को एक नए पड़ाव में ले जा सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही वरिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में भी आपको सफलता हासिल होगी। लंबे समय. से अटका हुआ कोई प्रोजेक्ट या फिर डील आपको मिल सकती है। ऐसे में आपको खूब मुनाफा मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आप किसी न किसी माध्यम से पैसा जरूर कमाएंगे। ऐसे में आप अपने जीवन से संतुष्ट हो सकते हैं। रिश्ते की बात करें, तो अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाये रखने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के दूसरे भाव में शु्क्रादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों भविष्य के लिए योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम की प्रशंसा होगी, जिससे आप पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। व्यापार के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इसमें आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आउटसोर्सिंग के माध्यम से धन अर्जित कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने मनमुताबिक कई घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग खुशियां ही खुशियां लेकर आने वाला है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसमें आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो विदेश से अच्छा धन कमा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।लेकिन बदलते मौसम में थोड़ा संभलकर रहें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।