Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, विलासता, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य देव को सरकारी नौकरी, आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए जब इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि जनवरी में सूर्य और शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे शुक्रादित्य राजयोग बनेगा। इस राजयोग बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही नई नौकरी और व्यापार में धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से द्वितीय स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपके फंसा हुआ धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता के कारण कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त होगी। साथ ही परिवार और संबंधों में संतुलन बना रहेगा और मानसिक शांति भी मिलेगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान संपत्ति-संबंधी मामलों में भी पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। साथ ही किस्मत का सहयोग मिलने से निर्णय सही साबित होंगे और आप अपने लक्ष्यों को अधिक आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। वहीं इस समय आपको निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
तुला राशि (Libra Zodiac)
शुक्रादित्य राजयोग बनने से तुला राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको सुख- सुविधाओं की प्राप्ति होगी। वहीं आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं नौकरी या व्यापार में नई सफलताएं और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही परिवार का सहयोग और घर‑परिवार का संतुलन आपके मन को संतोष देगा। वहीं इस समय आपके माता के संबंध अच्छे रहेंगे।
