Venus And Sun Transit In Falguni Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। साथ ही यह एक नक्षत्र में भी युति का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 30 सितंबर को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से शुक्र ग्रह विराजमान हैं। आपको बता दें कि यह पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में यह युति लगभग 100 साल बाद बन रही है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य देव का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको नए और बेहतरीन प्रॉजेक्‍ट प्राप्‍त होंगे और यह वक्‍त आपके जीवन में सकारात्‍मकता को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। नौकरी में काम के अच्छे अवसर आएंगे और आपको अचानक से रुका पैसा मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र और सूर्य की युति धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकती है। इस अवधि में आपकी आय़ में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आप धन की बचत कर पाएंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ होगा। आपके जीवन में प्रगति के नए रास्‍ते खुलेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नए ऑर्डर मिल सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य का संयोग वृष राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा। वहीं इस समय आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे और संतान की तरक्‍की से बहुत खुश होंगे। सथ ही इस अवधि में आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपकी दैनिक इनकम में इजाफा होगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024