Shani And Sun Conjunction 2024: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक वैसै तो शनि ग्रह के सूर्य देव पिता हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार दोनों में एक दूसरे के शत्रु हैं। मतलब जब भी इन दोनों ग्रहों की युति किसी राशि में बनती हैं, तो यह अपना अशुभ प्रभाव प्रदान करते हैं। साथ ही इसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव कुंभ राशि में गोचर (Shani Gochar In Kumbh) कर रहे हैं। वहीं सूर्य देव भी फरवरी में कुंभ (Sun Gochar In Kumbh) में प्रवेश करेंगे। जिससे इन दोनों ग्रहोंं की युति कुंभ रशि में बनेगी। जिससे 3 राशि के जातकों को तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सतकी है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। परिवार में भी सभी के साथ संबंध बेहतर होंगे और सुख शांति बनी रहेगी। वहीं अगर आपका प्रेम चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

सूर्य और शनि का संयोग मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो जरूरी कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं आप इस समय किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, वहीं आपका बैंक बैलेंस बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही छात्रों के लिए यह समय शानदार रहेगा। बस आपके मेहनत करनी होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। परिवार में भी सभी के साथ संबंध बेहतर होंगे और सुख शांति बनी रहेगी। वहीं करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024